up board class 9th hindi | कहानी

 up board class 9th hindi | कहानी

up board class 9th hindi | कहानी

कहानी
 
प्रश्न 1 कहानी किसे कहते हैं ?
उत्तर―कहानी गद्य की वह विधा है, जो छोटी होती हुई भी बड़े-से-बड़े भाव की व्यंजना करने में
समर्थ होती है। इसका आरम्भ तथा अन्त कलात्मक व प्रभावपूर्ण होता है। यह गद्य-विधा अपनी
यथार्थपरकता और मनोवैज्ञानिकता के कारण पाठकों को अत्यधिक प्रभावित करती है।
 
प्रश्न 2 आधुनिक साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा का नाम लिखिए।
उत्तर―आधुनिक साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा का नाम ‘कहानी’ है।
 
प्रश्न 3 हिन्दी की प्रथम आधुनिक कहानी का नाम लिखिए।
उत्तर―हिन्दी की प्रथम आधुनिक कहानी किशोरीलाल गोस्वामी द्वारा रचित ‘इन्दुमती’ को माना जाता है।
 
प्रश्न 4 आधुनिक कहानी किस उद्देश्य से लिखी जाती है ?
उत्तर―आधुनिक कहानी के लिखे जाने का मुख्य उद्देश्य पाठकों के मनोरंजन के साथ-साथ किसी
पात्र, घटना, भाव या संवेदना की मार्मिक अभिव्यंजना करना है।
 
प्रश्न 5 “आधुनिक कहानी साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा है। ऐसा क्यों कहा जाता
है?
उत्तर― आधुनिक कहानी (1) रोचकता, (2) कलात्मकता, (3) संवेदनशीलता, (4) संक्षिप्तता,
(5) प्रभावोत्पादकता, (6) भावात्मकता आदि गुणों के कारण साहित्य की सर्वाधिक लोकप्रिय विधा मानी जाती है।
 
प्रश्न 6 हिन्दी-कथा-साहित्य में युगान्तर उपस्थित करने वाले कथाकार कौन थे ?
उत्तर― प्रेमचन्द हिन्दी कथा-साहित्य में युगान्तर उपस्थित करने वाले कथाकार थे।
 
प्रश्न 7 ‘मानसरोवर’ में किसकी रचनाएँ संकलित हुई हैं ?
उत्तर― प्रेमचन्द की समस्त कहानियों का संकलन-प्रकाशन ‘मानसरोवर’ के आठ भागों में किया गया है।
 
प्रश्न 8 भारतेन्दु युग के दो कहानीकार और उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर― भारतेन्दु युग के दो कहानीकारों के नाम हैं-(1) अम्बिकादत्त व्यास तथा (2) चण्डीप्रसाद
सिंह। इनकी रचनाओं के नाम क्रमशः ‘कथा-कुसुम कलिका’ तथा ‘हास्य रतन’ हैं।
 
प्रश्न विषय की प्रधानता के आधार पर कहानी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर― विषय की प्रधानता के आधार पर कहानी चार प्रकार की होती है-(1) घटनाप्रधान,
(2) चरित्रप्रधान, (3) भावप्रधान तथा (4) वातावरणप्रधान।
 
प्रश्न 10 विषयवस्तु के आधार पर कहानी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर― विषयवस्तु के आधार पर कहानी-(1) ऐतिहासिक, (2) सामाजिक, (3) यथार्थवादी,
(4) दार्शनिक, (5) मनोवैज्ञानिक, (6) हास्य-व्यंग्यप्रधान, (7) प्रतीकवादी आदि प्रकारों की होती है।
 
प्रश्न 11 द्विवेदी युग के चार प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम लिखिए।
या        द्विवेदी युग के दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर―(1) प्रेमचन्द, (2) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, (3) जयशंकर प्रसाद, (4) विश्वम्भरनाथ ‘कौशिक’;
द्विवेदी युग के चार प्रसिद्ध कहानीकार हैं।
 
प्रश्न 12 प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर―ईदगाह, पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी, बड़े भाई साहब, कफन, मन्त्र, पंच परमेश्वर
आदि प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियाँ हैं।
 
प्रश्न 13 प्रेमचन्द के समकालीन किन्हीं दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) जयशंकर प्रसाद तथा (2) सुदर्शन; प्रेमचन्द के समकालीन हिन्दी के दो प्रसिद्ध कहानीकार हैं।
 
प्रश्न 14 प्रेमचन्दोत्तर युग के दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) जैनेन्द्र कुमार तथा (2) यशपाल; प्रेमचन्द के बाद के दो कहानीकार हैं।
 
प्रश्न 15 आपको किस कहानी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है ?
उत्तर― श्री चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ की कहानी उसने कहा था’ ने अपनी संवेदनशीलता के गुण के
कारण हमें सर्वाधिक प्रभावित किया है।
 
प्रश्न 16 शुक्ल युग तथा शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर― (1) श्री भगवतीचरण वर्मा तथा (2) आचार्य चतुरसेन शास्त्री शुक्ल युग के एवं (1) श्री इलाचन्द्र जोशी तथा (2) श्री मोहन राकेश शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख कहानीकार हैं।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें