UP Board Solutions for Class 7 English Chapter 12 Kabir

 UP Board Solutions for Class 7 English Chapter 12 Kabir

UP Board Solutions for Class 7 English Chapter 12 Kabir

Kabir

TRANSLATION OF THE LESSON (पाठ का हिन्दी अनुवाद)

Kabir was ………………………………… did not drown.
हिन्दी अनुवाद- कबीर एक महान कवि तथा सन्त थे जो भारत में सैकड़ों वर्ष पहले रहते थे। उन्होंने लोगों को एक-दूसरे के साथ प्यार करने की शिक्षा दी। वे भगवान का गुणगान करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर गए। वर्ष गुज़रते गए और कबीर और ज्यादा वृद्ध होते गए। तब तक उनके हजारों अनुयायी बन गए थे। । कबीर के गीत तथा कविताएँ हमें बताती हैं कि ईश्वर सब जगह (सर्वव्यापी) है। उनके लेखों से यह स्पष्ट होता है कि वे एक सच्चे संत थे। उनके कुछ दोहे यहाँ दिए गए हैं जिनसे पता चलता है कि वे एक सच्चे विचारक और समाज सुधारक थे।

ऐसी बानी बोलिए मन का आपा खोय।।
औरन को सीतल करे आपहु सीतल होय।।
कबीरा खड़ा बाजार में सबकी माँगे खैर।
ना काहू से दोस्ती न काहू से बैर।।

कबीर ने सबको भगवान से प्यार करने को कहा। वे हमेशा कहते थे, “कबीर अल्लाह और राम का पुत्र है।” परन्तु लोगों को यह बात पसन्द नहीं आई। वे उन्हें सम्राट के पास ले गए। सम्राट ने लोगों की शिकायत सुनी और अपने सैनिकों को आदेश दिया, “इस आदमी को नदी में फेंक दो।” सैनिकों ने कबीर को नदी में फेंक दिया। परन्तु वे नहीं डूबे।।

The next time ……………………………………………………………………………………..other half.
हिन्दी अनुवाद- अगली बार उन्होंने कबीर को एक झोपड़ी में बन्द करके आग लगा दी। झोपड़ी जल गई परन्तु कबीर सुरक्षित रहे।

अन्त में उन्होंने उन्हें एक पागल हाथी के आगे डाल दिया। परन्तु कबीर को मारे बिना वह हाथी वहाँ से भाग गया। कई बार हारकर सम्राट ने कबीर को स्वतंत्र कर दिया।

जब कबीर की सहज मृत्यु हुई, उनके अनुयायी आपस में लड़ने लगे। मुसलमान उनके शरीर को दफनाना चाहते थे और हिन्दू उनके शरीर को जलाना चाहते थे। अचानक हिंदू और मुसलमानों को आसमान से एक आवाज़ सुनाई दी। वह कबीर की आवाज़ थी।

“मेरे शरीर से चादर हटाओ।” जब उन्होंने चादर हटाई वहाँ कबीर का शरीर नहीं था। उनके स्थान पर उन्हें केवल कुछ फूल मिले। इसलिए आधे फूल मुसलमानों ने लिए और आधे हिन्दुओं नें।

EXERCISE (अभ्यास)

Comprehension Questions

Question 1.
Answer the following questions:
Answer:
Question a.
What do Kabir’s songs and poems tell us?
Answer:
Kabir’s songs and poems tells us that God is everywhere.

Question b.
Why were the Hindus and the Muslims angry with Kabir?
Answer:
Both the Hindus and the Muslims were angry with Kabir because he said that he was the child of Allah and Ram.

Question c.
What happened when the king’s soldiers put Kabir in a hut and set it on fire?
Answer:
When the king’s soldiers put kabir in a hut and set in the fire, the hut burnt down but kabir was safe.

Question d.
Whose voice did the Hindus and the Muslims hear from the sky?
Answer:
The Hindus and the Muslims heard the Kabir’s voice saying. “Take the sheet off my body.”

Question e.
What did the people find when they took the cover off Kabir’s dead body?
Answer:
The people found some flowers when they took the cover off kabir’s dead body.

Activity

Question 1.
Write a paragraph about the great poet ‘Tulsi Das’.
Answer:
Tulsidas was a famous Hindu saint, reformer, poet and philosopher who was devoted. to lord Rama. Beside authoring the great epic ‘Ramcharitmanas’, he is said to have composed ‘Hanuman Chalisa’, besides many literary works. He was considered the reincarnation of Valmiki, the composer of the original Sanskrit Ramayana. He spent most of his life in Varanasi and is also said to have started the theatre adaptation of the Ramayna in the form of Ramlila plays.

We hope the UP Board Solutions for Class 7 English Chapter 12 Kabir help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें