UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

 UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्न में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
(क) ………….. द्वारा मस्तिष्क की जाँच होती है।
(अ) एक्स-रे
(ब) स्कैनर (✓)
(स) अल्ट्रासाउण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं

(ख) दैनिक जीवन में उपयोगी है।
(अ) केवल विज्ञान
(ब) केवल प्रौद्योगिकी
(स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी (✓)
(द) इनमें से कोई नहीं

(ग) टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़ा नेटवर्क कहलाता है-
(अ) स्मार्ट फोन
(ब) इंटरनेट (✓)
(स) कम्प्यूटर
(द) कोई नहीं।

(घ) मृदा प्रदूषण से कम होती है-
(अ) उर्वरा शक्ति (✓)
(ब) मृदा
(स) खनिज
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) इन्डोस्कोप द्वारा शरीर के अन्दर के भागों की जाँच होती है।
(ख) मोबाइल, कम्प्यूटर और वीडियोगेम मनोरंजन के साधन हैं।
(ग) ढेकुली, रहट कृषि के पारम्परिक साधन हैं।
(घ) कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं।
(ङ) विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी कहलाता है।

प्रश्न 3.
स्तम्भ (क) में दिए गए वाक्यों को स्तम्भ (ख) के वाक्यों से मिलान कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी image - 1

प्रश्न 4.
प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों के अनुप्रयोग से मानव हित संसाधनों का निर्माण ही प्रौद्योगिकी कहलाता है।

प्रश्न 5.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर-
पेट्रोल और डीजल की खोज के बाद पेट्रोल एवं डीजल के इंजन का आविष्कार हुआ, जिसका दैनिक जीवन में उपयोग कार, बस, ट्रैक्टर, स्कूटर आदि चलाने में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विद्युत् का आविष्कार हुआ, जिसका उपयोग रेल इंजन, इलेक्ट्रॉनिक (विद्युत्) उपकरणों आदि में किया जा रहा है।
इस प्रकार विज्ञान के आविष्कार से नई प्रौद्योगिकी विकसित होती है तथा प्रौद्योगिकी के उपयोग से नए वैज्ञानिक खोज एवं आविष्कार होते हैं। अतः स्पष्ट है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में घनिष्ठ सम्बन्ध है।

प्रश्न 6.
हरित क्रान्ति क्या है ?
उत्तर-
कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को ही हरित क्रान्ति कहते हैं।

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है?
उत्तर-
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे देश में पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल जैसी मिसाइलों का निर्माण और सफल प्रक्षेपण हो चुका है। इनके प्रयोग से शत्रु देशों के युद्ध अस्त्रों को नष्ट किया जाता है।

प्रश्न 8.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में होने वाली हानियों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर-
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से मनुष्य को केवल लाभ ही नहीं मिला है वरन इससे अनेक प्रकार की हानियाँ भी हुई हैं। बड़े-बड़े उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्टों को नदियों में अथवा भूमि पर विसर्जित कर दिया जाता है, जिसके कारण नदी का जल तथा भूमि प्रदूषित हो रही है। कृषि में उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मृदा प्रदूषण हो रहा है। स्वचालित मशीनों का प्रयोग बढ़ने से बेरोजगारी बढ़ रही है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है और अनेक वन्य प्राणियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

प्रश्न 9.
इंटरनेट क्या है ?
उत्तर-
इन्टरनेट कंप्यूटर की नवीनतम प्रणाली है। विश्व के हजारों छोटे-छोटे कम्प्यूटर नेटवर्क टेलीफोन लाइन से जोड़ दिए जाते हैं। टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़े कम्प्यूटर नेटवर्क को इन्टरनेट कहते हैं। इसकी सहायता से हम घर बैठे विभिन्न प्रकार की, विभिन्न विषयों से जुड़ी सूचनाएँ पलभर में प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 10.
परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए?
उत्तर-
रेलगाड़ी, जलयान, हवाईजहाज, कार

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी help you.

और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

ताजा खबर सबसे पहले पाएं!

हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें